कासगंज। यात्रीगण कृपया ध्यान दें... कासगंज से हाथरस हॉल्ट तक यात्रा करने से पहले विचार कर लें। क्योंकि कासगंज-मथुरा रेलखंड पर हाथरस रोड हॉल्ट पर प्लेटफार्म ब्लॉक किया गया है। मरम्मत के काम को लेकर यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में यहां प्रतिदिन ठहरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का ठहराव यहां आज शनिवार से 15 दिन तक नहीं होगा।
मरम्मत कार्य के चलते रेलवे कभी ट्रैक ब्लॉक ले रहा है तो कभी प्लेटफॉर्म ब्लॉक कर रहा है। अब हाथरस हॉल्ट पर प्लेटफॉर्म ब्लॉक लिया गया है। यहां प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। ट्रेन संख्या 05413/05414 कासगंज-आगरा फोर्टऽ अपडाउन, ट्रेन संख्या 05423/05424 कासगंज-भरतपुर अपडाउन, ट्रेन संख्या 05347/05346 कासगंज-मथुरा अपडाउन, ट्रेन संख्या 05347/05348 कासगंज-अछनेरा अपडाउन और ट्रेन संख्या 05387/05388 कासगंज-मथुरा अपडाउन का ठहराव यहां अब नहीं होगा। सिर्फ इन्हीं ट्रेनों का यहां ठहराव होता था। प्लेटफॉर्म पर मरम्मत के कारण यह ब्लॉक लिया गया है। ट्रेनों का ठहराव बंद होने से यात्रियों को हाथरस हाल्ट तक यात्रा करने में अब असुविधा होगी।