उत्तर प्रदेश के आगरा से गुजरने वाली ट्रेनें कोहरे के कारण 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इसके कारण प्रतीक्षालय और स्टेशन पर भीड़ है। मजबूरी में यात्री खुले में जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 15:48 घंटे, नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 14:36 घंटे, रानी कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 10:46 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4:26घंटे, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 4:11 घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 3:36 घंटे, रानी कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 4-4 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन वंदेभारत एक्सप्रेस 3:56 घंटे, नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस 2:42 घंटे, एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस 1:48 घंटा और त्रिव्रेंदम-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस 1:20 घंटा देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। बल्केश्वर के सुनील अग्रवाल ने बताया कि परिवार के साथ भोपाल जाना है, ट्रेनें लेट हैं। स्टेशन पर भी ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हैं।