फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेनें लेट... यात्री कर रहे इंतजार का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। धुंध और कोहरे ने ट्रेनों का संचालन बिगाड़ दिया है। ट्रेनों की रफ्तार थम सी गई है। धीमी गति के कारण ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को यात्रियों को स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण रविवार को 17 ट्रेनों का संचालन देरी से हुआ। इनमें सबसे ज्यादा इंतजार अवध एक्सप्रेस ने कराया। ये ट्रेन 8.25 घंटे की देरी से ईदगाह स्टेशन पर पहुंची। इसमें सफर करने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ठंड होने के कारण यात्रियों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसके अलावा पीएनबीई कोटा एक्सप्रेस और गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी भी पांच घंटे देरी से आई।
जयपुर हाउस निवासी कमल जैन ने बताया कि माता-पिता को जबलपुर जाना था, लेकिन ट्रेन लेट होने से दिक्कत हुई। मंडल परिचालन प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। कई ट्रेनें तय देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को असुविधा भी हो रही है। रविवार को आगरा से गुजरने वाली 17 ट्रेनें देरी से स्टेशनों पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन का नाम देरी (घंटे में)
पातालकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.42
गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5.03
तेलंगाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.48
पीएनबीई कोटा एक्सप्रेस 5.04
वंदेभारत एक्सप्रेस 3.58
अवध एक्सप्रेस 8.25
जेबीपी-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4.00
मंगलाद्वीप एक्सप्रेस 3. 25
हीराकुंड एक्सप्रेस 2.40
हीराकुंड एक्सप्रेस 2.48
झेलम एक्सप्रेस 2.20
एएसआर-आईएनडीबी एक्सप्रेस 3.15
सचखंड एक्सप्रेस 3.15
निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस 4.10
कलिंगउत्कल एक्सप्रेस 2.35
निजामुद्दीन जेबीपी-एसएच एक्सप्रेस 2.25
निजामुद्दीन यूबीएल एक्सप्रेस 2.08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें