सम्मान प्राप्त करते प्रो. लवकुश मिश्रा
आगरा। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान के प्रो. लवकुश मिश्रा को दिल्ली के एक होटल में अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय सम्मान-2025 प्रदान किया गया। संस्था उद्भव ने शिक्षा व संस्कृति संवर्धन में योगदान के लिए सम्मान दिया है। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री लवली सिंह रहे। अध्यक्षता कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बलदेव शर्मा ने की। संचालन डॉ. विवेक गौतम ने किया। इस मौके पर रेनू हुसैन, मधु चतुर्वेदी, अशोक पांडे, इंद्रजीत सिंह, अशोक ढौंडियाल, प्रो. उमापति दीक्षित, राकेश गौतम आदि मौजूद रहे।