फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे से बेपटरी रेल यातायात 12 घंटे तक की देरी चल रहीं ट्रेनें

Tue, 26 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घना कोहरा रेल यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सोमवार को भी दर्जनभर से अधिक ट्रेनें दो से 12 घंटे तक लेट रहीं। स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों में कर्नाटक एक्सप्रेस 3.20 घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस 3.30 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस दो घंटे, सचखंड और केरला एक्सप्रेस 2.40 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे, पंजाब मेल 4.30 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस 12 घंटे, समता एक्सप्रेस और स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो-दो घंटे की देरी से चलीं। अप साइड झांसी की ओर जाने वाली ट्रेनों में छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 3.30 घंटे, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो घंटे, उदयपुर इंटरसिटी 2.20 घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस छह घंटे, झेलम एक्सप्रेस 4.30 घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चलीं। इसी तरह आगरा फोर्ट से होकर गुजरने वाली गाड़ियों में मरुधर एक्सप्रेस दो घंटे और जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एक ट्रैक पर दो ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें