फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज से गुजरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गुजरात से चलकर बरेली जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन मंगलवार को कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन से गुजरी। ईंधन के लिए ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ा। इस दौरान जीआरपी और सिविल पुलिस मुस्तैद रही। यात्रियों को बोगियों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। कोई ट्रेन में घुसने का प्रयास ना करे इसके लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

सरकार मजदूरों को अपने अपने घरों तक भेज रही है। इसके लिए रेलव ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई है। गुजरात से चलकर बरेली की ओर जाने वाली यह ट्रेन मंगलवार दोपहर 3 बजे कासगंज जंक्शन पहुंची। कासगंज में फ्यूल प्वाइंट होने के कारण ट्रेन को स्टेशन पर रोकना पड़ा। तेल के अलावा ट्रेन में पानी भी भरा गया और ट्रेन को बाहर से सैनिटाइज किया गया।
ट्रेन आने की सूचना पर सीओ सिटी आरके तिवारी, आरपीएफ प्रभारी सुजीत झा, जीआरपी प्रभारी सोनू राजौरा पुलिसबल के साथ स्टेशन पहुंचे। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन बरेली की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रमिक स्पेशल ट्रेन जंक्शन स्टेशन से गुजरी। जीआरपी पुलिस सिविल पुलिस के साथ पूरी मुस्तैदी से स्टेशन पर तैनात रही- सोनू राजौरा, थाना प्रभारी जीआरपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें