फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरा बेच रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। जिले में अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। खीरा बेचने पर एक युवक की पिटाई लगा दी।
विज्ञापन

गांव आलीपुर खेड़ा निवासी हुस्नबानो ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार की सुबह बेटा खीरा बेचने के लिए गांव दलपतपुर गया था। वहां प्रेम यादव, गिरीश यादव, मिलाप यादव व अन्य ने उसे रोक लिया।
नाम पता बताने के बाद नामजद लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव बनहार निवासी सुनीता देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई मंगलवार की सुबह पुत्र ब्रजमोहन घर के बाहर रखे खोखा पर बैठा था। तभी गांव निवासी राजेश, मंजेश दुकान पर आकर प्रसाद मांगने लगे। जब प्रसाद खत्म हो जाने की बात कही तो गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव गिंगोरा निवासी मुकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रंजिश के चलते गांव के रामपाल, राहुल, टिपना व सर्वेश ने उसे व मां धर्म देवी, भाई ब्रजेश को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं जसराजपुर निवासी बिजेंद्र ने तहरीर कि सोमवार की शाम करीब छह बजे वह घर पर था। तभी गांव निवासी नामजद लोग वहां आए और 20 हजार रुपये मांगने लगे। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें