कासगंज-कानपुर ट्रैक पर होता मरम्मत का कार्य
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। कानपुर ट्रैक पर रेल पटरी काटने की कोशिश के बाद रेलवे तीसरे दिन भी मरम्मत कार्य में जुटा रहा। 13 मीटर तक नई पटरी लगा दी गई है। रेलवे ने लगातार तीसरे दिन भी ट्रेनें कॉशन देकर निकाली हैं। वहीं रेलवे और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक इन टीमों को कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
रेलवे की पटरी काटने की कोशिश कर साजिश कर्ता ने एक बड़े हादसे की साजिश रची। यदि वह अपनी साजिश में सफल हो जाता तो कभी भी रेल हादसा हो सकता था। रेलवे ने सतर्कता बढ़ाते हुए कानपुर ट्रैक के अलावा अन्य ट्रैकों की भी निगरानी बढ़ा दी है। कानपुर ट्रैक पर कटी पटरी को बदलने के लिए तीसरे दिन भी मरम्मत का काम होता रहा। अब तक 13 मीटर पटरी रेलवे ने बदल दी है। मरम्मत के काम के कारण ट्रैक से ट्रेनें कॉशन देकर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से निकाली गईं। इधर पुलिस और रेलवे की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। अभी तक टीमों को सफलता नहीं मिली है।