फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति व सपा नेता पर एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

Wed, 18 Mar 2020 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
investigation
विज्ञापन
आगरा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव के पति और सपा नेता राजपाल यादव के खिलाफ ताजगंज थाना में एससी एसटी एक्ट और बलवे की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। उनके साथ चार साथी भी बताए गए हैं। हालांकि उनके नाम पते तहरीर में नहीं थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि राजपाल और उनके साथियों ने ताजगंज के फतेहाबाद रोड पर रविवार रात को फिश पार्लर के संचालक शहीद नगर निवासी आनंद सोनकर की पिटाई कर दी।

आनंद सोनकर ने बताया कि मत्स्य विभाग की ओर से मोबाइल फिश पार्लर वर्ष 2014 में दिया गया था। होटल डबल ट्री हिल्टन के सामने एक प्लाट में मोबाइल पार्लर संचालित होता है। रात को सपा नेता राजपाल यादव अपने चार साथियों के साथ आया।

उन्होंने खाना खाया। उनके बिल के 400 रुपये हो गए। इसके अलावा पहले से 1750 रुपये भी उधार थे। कुल 2150 रुपये मांगने पर सपा नेता भड़क गए। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि आनंद को गाड़ी में खींचने की कोशिश की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। फिश पार्लर नहीं चलाने की धमकी दी है। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें