फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिकअप में टकराया ट्रेलर, वाहन में आधे घंटे तक फंसा रहा चालक

Tue, 20 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
किरावली महुअर कट पर रात्रि सड़क हादसा फंसा रहा चालक पुलिस की सतर्कता से निकाला फोटो संवाद
विज्ञापन
किरावली (आगरा)। आगरा–जयपुर हाईवे के गांव महुअर कट पर रविवार रात करीब 11:15 बजे पिकअप में पीछे से ट्रेलर टकरा गया। हादसे में पिकअप चालक के दोनों पैर वाहन में फंस गए। आधे घंटे तक घायल चालक वाहन में ही फंसा रहा। राहगीर और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन




थाना प्रभारी ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह निवासी गांव खुड़ियाना, तहसील लक्ष्मणगढ़, जिला अलवर, राजस्थान परिचालक सचिन निवासी गांव चोमू, मालाखेड़ा, जिला अलवर के साथ पिकअप में अमरूद भरकर सवाई माधोपुर से लखनऊ जा रहे थे। महुअर कट पर एक ट्रेलर न्यू दक्षिणी बाईपास पर चढ़ने के लिए मुड़ते समय पिकअप में जोर से टकरा गया। हादसे में पिकअप चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए। परिचालक तो किसी तरह बाहर निकल गया, लेकिन घायल चालक धर्मेंद्र के दोनों पैर पिकअप में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। कोरई टोल प्लाजा की क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। चालक परिचालन दोनों को सीएचसी किरावली भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर आवागमन दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें