फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 23 केंद्रों पर आज होगी आशुलिपिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) मुख्य परीक्षा मंगलवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 23 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि समय से निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर केंद्र व्यवस्थापक से समन्वय स्थापित करें और परीक्षा संचालन में सहयोग करें। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक कराई जा सके। केंद्र के अंदर चेकिंग और सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें