फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार की वहज से हुआ हादसा

Sun, 12 May 2024 05:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचकर ओमवती और सोनू कटेना की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। महिलाओं सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना एका क्षेत्र के मुस्तफाबाद के नगला गजू के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया गया है कि विजय कुमार पुत्र अखिलेश अपनी  मां ओमवती को दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर लग गई। बाइक पर सवार सोनू कटेना सहित तीन लोग सवार थे।

हादसे में विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार सवारी घायल हो गईं। थानाध्यक्ष शिवभान रजावत मौके पर पहुंच गए।  पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचकर ओमवती और सोनू कटेना की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें