फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में भयानक हादसा: पिकअप ने रौंदे बाइक सवार, भाई-बहन और जीजा की मौत; अंतिम संस्कार में जा रहे थे तीनों

Tue, 28 Apr 2026 12:57 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन और जीजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीनों अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन और कागजी कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना कोतवाली क्षेत्र में पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बहन भाई और जीजा की मौके पर ही मौत हो गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद के मोहल्ला ककरऊ निवासी धर्मेंद्र सिंह 50 पुत्र रामचरण अपनी पत्नी बेबी  और जनपद मैनपुरी के गांव तावेपुर निवासी साले संजय सिंह 40 के साथ गांव ताबेपुर मैनपुरी जा रहे थे।  तीनों को गांव ताबेपुर में बेबी के ताऊ सादौ सिंह की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे।

जैसे ही बाइक सवार थाना मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के पास पहुंचे वैसे ही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।  पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गणेश साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें