फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा-दिल्ली हाईवे पर बंद रहेगा ट्रैफिक, जरूरी हो तभी निकलें; बदला रहेगा रूट

Sun, 04 Aug 2024 07:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

सावन के तीसरे सोमवार के लिए आगरा में रविवार शाम से नई यातायात व्यवस्था लागू  रहेगी।  एनएच-19 से लेकर शहर के अंदरूनी हिस्सों में रूट डायवर्ट रहेगा।

 
विज्ञापन
रूट डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव मेले के लिए एनएच-19 से लेकर शहर के अंदरूनी हिस्सों में रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान हाईवे और सिकंदरा पर जाने से पहले रूट प्लान जरूर चेक कर लें, नहीं तो फंस सकते हैं। डायवर्जन रविवार शाम चार बजे से 5 अगस्त को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान एंट्री पास भी निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन


- सिकंदरा मंडी से से सिकंदरा चौराहा की तरफ किसी भी प्रकार का वाहन नहीं आएगा। यह समस्त वाहन सर्विस रोड से होकर मंडी के अंडरपास से शास्त्रीपुरम पुल से होकर जाएंगे।
- एनएच-19 कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- सिकंदरा मंडी के नीचे सर्विस रोड से भी समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन सिकंदरा चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।
- कारगिल पेट्रोल पंप की तरफ से किसी भी प्रकार का वाहन सिकंदरा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।

- एनएच-19 गुरुद्वारा से किसी भी प्रकार का वाहन सिकंदरा चौराहे की तरफ नहीं जाएगा।
- भावना एस्टेट तिराहा से किसी भी प्रकार का वाहनओवर ब्रिज होते हुए गुरुद्वारा की तरफ नहीं जाएगा। - केके नगर कट से किसी भी प्रकार का वाहन एन.एच.-19 पर नहीं आएगा।
विज्ञापन


- सोमवार को सुबह 4 बजे से भोगीपुरा से वाहनों का आवागमन पृथ्वीनाथ फाटक तक प्रतिबंधित रहेगा
- सोमवार को 5 प्रातः 4 बजे से जलाभिषेक पूजा-अर्चना तक वायु विहार से किसी भी प्रकार का चारपहिया वाहन वायु विहार से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आएगा।

- सोमवार को भारी वाहन/रोडवेज की बसें एनएच-19 से वाटर वर्क्स चौराहा पर नहीं आएंगी। इसी तरह से क्लब चौराहे से माल रोड से विक्टोरिया तिराहे से यमुना किनारा होकर वाहन जाएंगे।
- एकता चौकी से राज राजेश्वर मंदिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया, दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

- राजपुर चुंगी चौराहा से राज राजेश्वर मंदिर की तरफ समस्त प्रकार के चार पहिया/दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।15. दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को टाउनशिप चौराहा से मथुरा पुलिस द्वारा डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा। इसी तरह हाथरस से आने वाले वाहनों को सादाबाद से गुजारा जाएगा। फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर निकलेंगे।

- रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, रूनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खन्दौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें