फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News:एमजी रोड पर तीन महीने बदला रहेगा यातायात, ये वाहन रहेंगे प्रतिबंधित; जानें क्या रहेगी व्यवस्था

Sat, 03 Aug 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर तीन महीने तक यातायात बदला रहेगा। आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते बुधवार से ये व्यवस्था लागू होगी।

 
विज्ञापन
एमजी रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के  एमजी रोड पर 3 महीने के लिए यातायात परिवर्तन किया जा रहा है। बुधवार से सेंट जोंस से राजामंडी चौराहे के बीच मेट्रो स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरू होगा। सड़क को दोनों तरफ 5-5 मीटर की करके छोटे वाहन कार, बाइक, स्कूटर निकाले जाएंगे। सिटी बस पूरी तरह बंद रहेंगे। रात में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन


बड़े वाहनों, ई रिक्शा, ऑटो, राजकीय वाहन परिवर्तित मार्ग से निकलेंगे। सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद ने बताया कि एमजी रोड पर आगरा कॉलेज मैदान में मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। अब एलिवेटेड मेट्रो का काम शुरू होने वाला है। स्टेशन भी बनाया जाएगा। बुधवार से काम शुरू होगा।

एमजी रोड पर सेंट जोंस से लेकर राजामंडी के बीच दोनों तरफ 5-5 मीटर की सड़क है। 55 मीटर की दूरी तक इसको 5-5 मीटर कर दिया जाएगा। डिवाइडर को तोड़कर नया बनाएंगे। इसके बाद चार पहिया और दोपहिया वाहन ही निकाले जाएंगे। सेंट जोंस और एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी कट से अन्य प्रकार के वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
- सेंट जोंस से राजामंडी के बीच कार और दोपहिया वाहन ही निकलेंगे।
- एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी से बस, बड़े वाहन राजामंडी की तरफ नहीं आएंगे।

- हरीपर्वत से सेंट जोंस की तरफ सवारी वाहन, बस, नगर निगम के ट्रक आदि नहीं जाएंगे।
- सेंट जोंस चौराहे, हरीपर्वत की तरफ जाने के लिए सुभाष पार्क से वाहनों को पंचकुइयां की तरफ डायवर्ट करेंगे।

- पंचकुइयां से वाहन, कोठी मीना बाजार, लोहामंडी चौराहा से सेंट जोंस और मदिया कटरा की तरफ जाएंगे।
- हरीपर्वत से सुभाष पार्क की तरफ जाने के लिए बड़े और व्यावसायिक वाहनों को देहली गेट, अग्रसेन प्रतिमा स्थल मदिया कटरा, तोता का ताल, लोहामंडी, कोठी मीना बाजार, ताज मोटर्स, पंचकुइयां होकर निकाला जाएगा।

120 कर्मचारी संभालेंगे यातायात व्यवस्था
एसीपी ने बताया कि चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। भगवान टॉकीज और सुभाष पार्क की तरफ से भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। महानगर बसों के रूट को भी बदलने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया है। 16 टीएसआई, 35 सिपाही और 70 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जा रही है। वह परिवर्तित मार्ग पर व्यवस्था संभालेंगे। रोजाना एमजी रोड पर तकरीबन एक लाख वाहन निकलते हैं। मेट्रो के भी 20 मार्शल लगाने की तैयारी है। एक टीआई को पूरी यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें