फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों की बत्ती गुल

विज्ञापन
जेल तिराहा पर खराब पडी ट्रैफिक लाइट - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल खराब चल रहे हैं। यातायात माह में भी इस सिग्नलों की अफसरों को याद नहीं आई है। सिग्नल खराब होने से चौराहों पर हर रोज नियमों की अनदेखी होती है। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। जनता को मार्ग दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही ट्रैफिक नियमों का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है, लेकिन हकीकत इसके परे है। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सिग्नल पूरी तरह से बंद हो चुके हैं।
यहां न रेड लाइट जलती है न ही ग्रीन लाइन जलती है। सिग्नलों पर ट्रैफिक पुलिस तो रूट व्यवस्था को तैनात नजर आती है, लेकिन सिग्नल साथ नहीं देते। बगैर संकेतांक यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं। शहर के भावंत चौराहा, ईशन नदी पुल, करहल चौराहा, जेल तिराहा लगे सिग्नल सिर्फ शोपीस हैं।
विज्ञापन

चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल खराब होने के कारण वाहन चालक मनमर्जी से निकलते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस कारण वाहन चालकों में झड़प भी होती है। हाल ही में वाहन चालकों का ट्रैफिक पुलिस के सिपाही से भी झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल ठीक कराने के लिए नगर पालिका को पत्र लिखा गया है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द ट्रैफिक सिग्नल ठीक हो जाएं।
-देवेंद्रनाथ पांडेय, टीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें