करहल (मैनपुरी)। स्थानीय जैन इंटर कॉलेज में मंगलवार को यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को रोककर कर गुलाब का फूल भेंट कर कहा कि जीवन रक्षा के लिए हेलमेट जरूर लगाएं।
मंगलवार को कार्यक्रम अधिकारी गगन जैन के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं सड़क पर जागरूकता के लिए निकले। छात्र-छात्रओं ने बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले व्यक्तियों को रोककर उन्हें गुलाब का पुष्प भेंट कर यातायात नियमों से अवगत कराकर इनका पालन करने को कहा। उन्हें समझाया गया कि दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट तथा चार पहिया वाहन पर बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग करना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। छात्र-छात्राओं ने इस बात से परिचित कराया कि दो से अधिक व्यक्तियों के साथ ड्राइविंग करना कानूनन अपराध है।
इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवियों के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन यदुवीर नारायण दुबे, प्रवक्ता हरिओम यादव, पवन यादव, राजीव जैन, सुशील जैन, पंकज चौहान मौजूद रहे।