फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेट्रो के काम ने पकड़ी रफ्तार...दिल्ली हाईवे का गुरुद्वारा कट होगा बंद, जानें क्या है नई यातायात व्यवस्था

Tue, 23 Dec 2025 08:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपीएमआरसी ने गुरुद्वारा पर लग रहे जाम से बचाव के लिए नया कट तैयार किया है। इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु का ताल कट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गुरुद्वारा गुरु के ताल पर मेट्रो स्टेशन बनने के चलते पूरे दिन जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां जाम में फंसने से लोग परेशान हो रहे हैं। मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य भी प्रभावित हाे रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) गुरुद्वारा के सामने कट को बंद करेगा। इस कट से 200 मीटर पहले नया कट खोलने की तैयारी है। इससे जाम में कमी आएगी।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में ताजपूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें गुरुद्वारा गुुरु के ताल के सामने स्टेशन बनाया जा रहा है। ये पुराने कट पर बन रहा है। इसके चलते तीन महीने पहले 20 मीटर पहले नया कट बना दिया था। अब इस कट पर भी स्टेशन के लिए पिलर बनाने का कार्य चल रहा है।

इसके चलते यहां बैरिकेडिंग है। यहां कट होने के कारण दूसरी ओर मुड़ने वाले वाहनों के चलते जाम लग रहा है। इससे निर्माण कार्य को भी गति नहीं मिल रही है। अब करीब 200 मीटर पहले नया कट बनाया गया है। इस कट को अगले सप्ताह शुरू करा दिया जाएगा और गुरुद्वारा के सामने वाले नए कट को बंद कर दिया जाएगा। इससे जाम की स्थित कम होगी और निर्माण कार्य भी तेजी से हो सकेगा। यह ट्रैक अगले साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा और अप्रैल में आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन संचालित होगी। ट्रेनों का आईएसबीटी स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें