मथुरा में गोवर्धन बस स्टैंड के समीप यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को पुलिसकर्मियों ने रोका। लेकिन युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाइक की लाइट उखाड़ कर दरोगा के सामने सड़क पर तोड़ डाली। युवक की इस हरकत पर पुलिस कर्मी तमाशाबीन बने रहे। हंगामा काटते हुए युवक ने यातायात पुलिस के दरोगा को खरी खोटी भी सुनाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
मंगलवार को पाली ब्रह्मणान गांव प्रधान के पुत्र संजीव सैनी बाइक पर सवार होकर गोवर्धन कस्बा की ओर जा रहा था। बस स्टैंड के समीप बैरियर पर यातायात पुलिस के दरोगा ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया। इससे प्रधान पुत्र संजीव बुरी तरह बौखला गया। उसने दरोगा को खरी खोटी सुनाई और पुलिस के सामने बाइक की लाइट उखाड़ कर जमकर हंगामा काटा। बाइक की लाइट सड़क पर फेंक कर तोड़ दी। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। थाने से सिपाही भी वहां पहुंच गए। लेकिन सिपाही भी तमाशाबीन बने रहे।
दरोगा ने बताया कि बस स्टैंड बैरियर चैकिंग के लिए बाइक को रोका गया था। बाइक पर तीन लोग सवार थे, बाइक की लाइट के ऊपर प्रधान लिखा हुआ था। युवक से बाइक के पेपर की जानकारी मांगी तो वह भड़क गया। हंगामा करने लग गया।