फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिवाली के लिए कागजों में बन गया यातायात प्लान, जाम से जूझ रही सड़कें; लग रहीं वाहनों की कतारें

Wed, 30 Oct 2024 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली पर जाम के झाम से लोगों को न जूझना पड़े, इसलिए यातायात प्लान तो तैयार किया गया, लेकिन ये जमीन पर नहीं उतर सका। आलम ये है कि लोग त्योहार पर घरों से निकलें, तो सड़कें जाम से कराह उठीं। 

 
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में त्योहारी सीजन में जनता को जाम की समस्या से बचाने के लिए कागजों पर बने प्लान धरातल पर नहीं उतरे। ऐसे में शहरभर में जगह-जगह जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। एमजी रोड से लेकर हाईवे तक यातायात फंस रहा है, जिसका समाधान अधिकारियों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से सिकंदरा चाैराहे पर वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई थी। पूर्वाह्न 3 बजे तक यही हालात रहे। वाहनों के दबाव की वजह से पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं कर पा रहे थे। यही हालात गुरुद्वारा गुरु का ताल पर रहे। वाहन बेतरतीब तरीके से निकल रहे थे। एक होमगार्ड और यातायात पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन वो कुछ नहीं कर पा रहे थे। शाम 5 बजे भी यही स्थिति रही। हालात तब और बिगड़े जब सर्विस रोड पर भी वाहन फंस गए। एक होमगार्ड चाैराहे पर यातायात संभाल रहा था, जबकि यातायात पुलिस का सिपाही सिर्फ लोगों को गलत दिशा में आने में रोकने में लगा था, जबकि उन्हें भी यातायात संभालने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। इस वजह से 1 घंटे तक वाहन फंसे रहे।

ये भी पढ़ें -  हाॅस्पिटल में मारपीट: भाजपा कार्यकर्ता और कर्मचारी आ गए आमने-सामने, जिसे जो मिला...उठाकर दे मारा; वीडियो हुए वायरल
विज्ञापन



एमजी रोड पर लगी कतार
दोपहर में 2 बजे से एमजी रोड पर दीवानी से सूरसदन के बीच वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे थे। शोरूमों के बाहर वाहन खड़े हो रहे थे। नगर निगम के सामने और दीवानी पर वाहनों के टर्न लेने के दाैरान दोनों तरफ वाहन फंसने लगे। इससे दिक्कत होने लगी। यातायात पुलिस चाैराहे पर थी। मगर, उसका कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   UP News: राजस्थान से तस्करी कर लाई गई डीएपी, आगरा में पकड़े गए 500 खाद के कट्टे


संकरे मार्ग पर भी फंसे लोग
शहर के पुराने बाजार से लेकर संकरे मार्ग पर भी लोग फंस गए। मदिया कटरा से लोहामंडी जाने वाले मार्ग, बोदला से सिकंदरा की तरफ, सिकंदरा से ओवरब्रिज होते हुए कारगिल की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। इसी तरह पुराने शहर के रास्तों पर भीड़ की वजह से पैदल निकलना भी मुश्किल रहा। यहां पर दोपहिया वाहनों से दिक्कत हुई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें