फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही से बचना पड़ा भारी: ट्रैफिक इंस्पेक्टर का वेतन रुका, नोटिस भी होगा जारी; कोर्ट ने दिए आदेश

Sun, 20 Sep 2026 07:15 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यातायात निरीक्षक ने फोन से अदालत को बताया कि वह किसी कारण से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही देने में असमर्थ हैं। इस पर अभियोजन ने उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए आदेश की प्रति भेजी गई है। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकदमे में गवाही के लिए तारीख तय होने के बावजूद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान देने में असमर्थता जताने पर अपर जिला जज-4 पवन कुमार श्रीवास्तव ने तत्कालीन यातायात निरीक्षक राजीव कुमार (वर्तमान में जनपद प्रयागराज में तैनात) के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 29 के तहत कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। साथ ही अदालत में उपस्थित होने तक अग्रिम वेतन राेकने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


थाना रकाबगंज में दर्ज प्राथमिकी का मुकदमा राज्य बनाम सूरज जाटव आदि के नाम से अदालत में लंबित है। जिसमें यातायात निरीक्षक राजीव कुमार गवाह हैं। अदालत के कई बार प्रतिकूल आदेश पारित करने के बाद भी उन्होंने अनुपालन नहीं किया। गवाही के लिए पूर्व में भी जमानती और गैर जमानती वारंट तामील कराए गए थे। उनके प्रार्थनापत्र पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गवाही देने के लिए तारीख तय की गई थी।

17 सितंबर को गवाही होनी थी लेकिन यातायात निरीक्षक ने फोन से अदालत को बताया कि वह किसी कारण से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही देने में असमर्थ हैं। इस पर अभियोजन ने उनके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अधीक्षक प्रयागराज को उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए आदेश की प्रति भेजी गई है। मामले में अगली गवाही के लिए 29 सितंबर की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें