इन रास्तों से आना होगा
लोहामंडी से सेंट जोंस की ओर आने के लिए तोता का ताल, मदिया कटरा, देहली गेट, हरीपर्वत होते हुए आना होगा, जबकि सेंट जोंस से लोहामंडी जाने के लिए हरीपर्वत, मदिया कटरा होते हुए जाना होगा। इस तरह लोगों को तकरीबन ढाई किलोमीटर घूमकर जाना होगा।
इसको देखते हुए यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को निर्माण कार्य से संबंधित सामान भी पहुंचना शुरू हो गया। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि सेंट जोंस- लोहामंडी मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। यातायात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे।
इन क्षेत्रों के लोग होंगे परेशान
यह लोहामंडी आने-जाने का मुख्य मार्ग है। इसके आसपास जटपुरा, बेसन की बस्ती, गांडे की बस्ती, सब्जी मंडी क्वार्टर, शाही मस्जिद, पुल छिंगा मोदी सहित करी 10 इलाकों के 50 हजार लोग प्रभावित होंगे। इसके अलावा सेंट जोंस से बोदला जाने वाले वाहन, ऑटो भी यहीं से गुजरते हैं।
...तो लगेगा जाम
पुलिस ने सेंट जोंस से लोहामंडी मार्ग बंद होने की वजह से हरीपर्वत, देहली गेट, तोता का ताला होते हुए रूट निर्धारित किया है। इस मार्ग पर पहले से ही अतिक्रमण की वजह से रोजाना जाम की स्थिति रहती है। इस मार्ग पर ऑटो भी निकलते हैं। डायवर्जन की वजह से ऑटो भी हरीपर्वत होते हुए निकलेंगे। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लगना तय है। इस मार्ग से अतिक्रमण भी नहीं हटाया गया है।