फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कलुआराम मंडी के खिलाफ मोर्चा, एक अगस्त को बंद रहेगी सिकंदरा मंडी; बड़े आंदोलन की चेतावनी

Wed, 22 Jul 2026 08:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बसई की अवैध मंडी बंद होने के बाद अब व्यापारियों ने कलुआराम मंडी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आढ़तियों ने प्रशासन को छह दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि कार्रवाई नहीं होने पर शहर में फल, फूल और सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित होगी।
विज्ञापन
उपनिदेशक अनिल कुमार को ज्ञापन देते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बसई की अवैध सुल्लड़ मंडी बंद कराने के बाद दोनों मंडियों के व्यापारी एकजुट होकर कलुआराम मंडी बंद कराने की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को छह दिन का समय दिया है। चेतावनी दी है कि इसके बाद एक तारीख से सिकंदरा मंडी के व्यापारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। सिकंदरा मंडी पूरी तरह बंद कर देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी को एक और नए हाईवे की सौगात, आगरा से एटा तक बनेगा NH-321G; जानें किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा
 

मंडी यूनियन सब्जी मंडी सिकंदरा और नवीन फल व सब्जी मंडी एसोसिएशन बरौली अहीर के व्यापारी संयुक्त रूप से मंगलवार को मंडी समिति उप निदेशक अनिल कुमार से मिले। उन्होंने बसई के अवैध मंडी और सड़कों पर फड़ लगाकर फल व सब्जी बेचने वालों को बरौली अहीर की मंडी में शिफ्ट कराने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कलुआराम मंडी 27 जुलाई तक पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो बरौली अहीर के व्यापारियों की तरह सिकंदरा मंडी के आढ़ती 1 अगस्त से हड़ताल पर चले जाएंगे। शहर में फल, फूल व सब्जी का आना-जाना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसका जिम्मेदार पूरी तरह प्रशासन होगा।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के निर्माण पर लगी सील; एडीए ने की बड़ी कार्रवाई



 
विज्ञापन

आलू प्याज मंडी उपाध्यक्ष राजू चौधरी ने बताया कि कलुआराम मंडी में रोजाना 15 से 20 गाड़ी आलू और 7 से 8 गाड़ी प्याज की आती हैं। जिनका मंडी कर नहीं जमा किया जाता है। मंडी के राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है इसके साथ ही सिकंदरा मंडी का करीब 60 फीसदी व्यापार प्रभावित होता है।
बरौली अहीर मंडी उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि उनका आंदोलन कलुआराम मंडी के बंद हाेने तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें -   UP: मौत के बाद भी नहीं मिली सुकून की दो गज जमीन, आगरा में श्मशान घाट पर तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें