मंडी यूनियन सब्जी मंडी सिकंदरा और नवीन फल व सब्जी मंडी एसोसिएशन बरौली अहीर के व्यापारी संयुक्त रूप से मंगलवार को मंडी समिति उप निदेशक अनिल कुमार से मिले। उन्होंने बसई के अवैध मंडी और सड़कों पर फड़ लगाकर फल व सब्जी बेचने वालों को बरौली अहीर की मंडी में शिफ्ट कराने की मांग की।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कलुआराम मंडी 27 जुलाई तक पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो बरौली अहीर के व्यापारियों की तरह सिकंदरा मंडी के आढ़ती 1 अगस्त से हड़ताल पर चले जाएंगे। शहर में फल, फूल व सब्जी का आना-जाना पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसका जिम्मेदार पूरी तरह प्रशासन होगा।
ये भी पढ़ें - UP: आगरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शे के निर्माण पर लगी सील; एडीए ने की बड़ी कार्रवाई
आलू प्याज मंडी उपाध्यक्ष राजू चौधरी ने बताया कि कलुआराम मंडी में रोजाना 15 से 20 गाड़ी आलू और 7 से 8 गाड़ी प्याज की आती हैं। जिनका मंडी कर नहीं जमा किया जाता है। मंडी के राजस्व का नुकसान तो हो ही रहा है इसके साथ ही सिकंदरा मंडी का करीब 60 फीसदी व्यापार प्रभावित होता है।
बरौली अहीर मंडी उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि उनका आंदोलन कलुआराम मंडी के बंद हाेने तक जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें - UP: मौत के बाद भी नहीं मिली सुकून की दो गज जमीन, आगरा में श्मशान घाट पर तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार