फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दरेसी की दशकों पुरानी 62 दुकानों पर संकट, ध्वस्तीकरण का मिला नोटिस; व्यापारियों के छूटे पसीने

Tue, 21 Jul 2026 11:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दरेसी नंबर 3 की 62 दुकानों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी होने के बाद व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल ने सैन्य संपदा अधिकारी से कार्रवाई रोकने और दुकानों को नियमित करने की मांग की है।
विज्ञापन
नोटिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दरेसी नंबर 3 में स्थित 62 दुकानों को ध्वस्तीकरण नोटिस दिए जाने के विरोध में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सैन्य संपदा अधिकारी (एमईओ) यशपाल सिंह से भेंट कर ध्वस्तीकरण आदेश निरस्त कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  ताकत का अद्भुत प्रदर्शन: गौरव पहलवान का अनोखा कारनामा, एक साथ खींचीं आठ कारें; देखें VIDEO
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने कहा की है कि दशकों पुरानी इन दुकानों को उजाड़ने के बजाय, दुकानदारों से बिना ब्याज बकाया किराया लेकर उन्हें नियमित किया जाए, ताकि सैकड़ों परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके। प्रतिनिधिमंडल ने एमईओ को अवगत कराया कि रेलवे द्वारा चिह्नित अतिक्रमण और ध्वस्तीकरण की जद में आ रही कुछ दुकानें सैन्य संपदा विभाग के अधिकार क्षेत्र में भी आती हैं।

ये भी पढ़ें -   UP: धर्मस्थलों पर 21 करोड़ की धनवर्षा, बटेश्वर धाम समेत 10 मंदिरों का बदलेगा स्वरूप; पर्यटन मंत्री ने की बड़ी घोषणा


महामंत्री दीपक शर्मा ने सुझाव दिया कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए यह कार्रवाई तुरंत रोकी जाए। दुकानदारों से बकाया किराया लेकर ऑनलाइन रसीद दी जाए, जिससे सरकार को नियमित राजस्व प्राप्त हो। प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार गुरनानी, अनुराग गोयल, निखिल मतलानी, सोनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -  Health News: खट्टी डकार और पेट में बन रहा एसिड तो हो जाएं सावधान, इन दो गंभीर बीमारियों के हैं ये संकेत


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें