बाह में एसडीएम ने छापा मार कर अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर को पकड़ा
बाह। मिट्टी ते अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने रविवार सुबह करीब 9 बजे चौरंगाहार में छापा मारा। ट्रैक्टर की ट्राॅली में लोडर से मिट्टी भरी जा रही थी। एसडीएम ने बताया कि चालक खनन से संबंधित अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इस पर ट्रैक्टर ट्रॉली और लोडर को कब्जे में लेकर बाह थाने में सीज करा दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी है। संवाद
हादसों में युवकों की मौत के मामले में केस दर्ज बाह। बासौनी और बाह क्षेत्र में बाइकों की टक्कर से हुए हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जरार के चांद मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि बेटा मौसिम खान अपने दोस्त एमनपुरा के अनीश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे मौसिम खान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनीश घायल हो गया। बाह पुलिस ने तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इधर, अशोक नगर की सोनम बेगम ने पुलिस को बताया कि पति मनीष बाइक से घर लौट रहे थे। बाघराजपुरा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गए। बाह सीएचसी पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बासौनी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।