फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत लेकर जा रहा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चपेट में आकर छात्रा घायल

विज्ञापन
कासगंज में अशोक नगर तिराहा पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेक्टर । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नगर के अशोकनगर क्षेत्र में शनिवार की शाम रेत लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसकी चपेट में आकर एक छात्रा घायल हो गई। घायल छात्रा को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को नगर के अशोकनगर तिराहा पर तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। वहां से गुजर रही छात्रा अंजली कश्यप (19) पुत्री विनीत कुमार निवासी गौतम नगर कालोनी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घायल छात्रा को चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की सूचना सोरों गेट के चौकी प्रभारी आविद कुरैशी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें