फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रैक्टर और रोडवेज बस की भिड़ंत, 12 यात्री हुए घायल

Tue, 25 Feb 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। यात्रियों को लेकर दिल्ली से हमीरपुर जा रही रोडवेज बस की कस्बा मंडी के सामने ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में बैठे 12 यात्री घायल हो गए। चीखपुकार के बीच पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया।
विज्ञापन

हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से सोमवार की रात करीब 40 यात्रियों को लेकर हमीरपुर के लिए निकली थी। मंगलवार की सुबह बस जब जीटी रोड पर गल्ला मंडी के सामने पहुंची। तभी मंडी से आलू लादकर निकले ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत हो गई। कई यात्री सीटों से टकरा कर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल 12 यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों को मामूली चोट लगी थी। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं थी, चिकित्सक ने सभी को घर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें