फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बांझ होने का ताना दिया जहर खिलाकर छोड़ा चाैराहे पर

Tue, 25 Feb 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा बरनाहल स्थित ससुराल गांव ककर्रा में विवाहिता को ससुरालीजन ने भूखा प्यासा रखा। उसे बांझ होने का ताना देते हुए खाने में जहर खिलाने के बाद मरने के लिए छोड़ दिया। परेशान पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जनपद फिरोजाबाद के जलोपुरा की रहने वाली पूनम देवी ने बताया कि उनकी शादी 17 अप्रैल 2014 को गोविंद सिंह निवासी गांव ककर्रा की ठार, बरनाहल के साथ हुई। शादी के बाद उन्हें बाइक, 5 लाख की नकदी आदि को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। पति गोविंद, सास रसवंती, देवर रिंकू, ननद संगीता, नंदोई योगेश परेशान करते आ रहे थे। एक बार मामला कोर्ट तक पहुंचा। मगर, बाद में समझौता कर वह ससुराल चली गईं। मगर, ससुराली बांझ होने ताना देने लगे। 18 दिसंबर 2024 की शाम को उसे खाने में जहर देने के बाद सिरसागंज सोथरा नगर चौराहे पर छोड़ गए। गालियां देते हुए पति ने दूसरी शादी करने की धमकी दी। इसके बाद मायके के लोग आए और उपचार के लिए लेकर गए।
महिला ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में कई बार शिकायत की। मगर, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद बरनाहल थाने में तहरीर दी। थाना टूंडला से प्राप्त सूचना के आधार पर बरनाहल थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। बाद में मामला संबंधित थाने को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें