फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पंचसितारा होटलों के लिए 3 अप्रैल से होंगे टूर्नामेंट

Sun, 29 Mar 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा
विज्ञापन
आगरा। टूरिज्म गिल्ड ऑफ आगरा की ओर से चतुर्थ रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 3 अप्रैल को टीसा खेल मैदान, फतेहाबाद रोड पर होगा। 19 अप्रैल तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शहर के पंचसितारा होटलों की 12 टीमें हिस्सा लेंगी। शनिवार को होटल जेपी प्लेस एंड कन्वेंशन सेंटर में टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि यह टूर्नामेंट हर वर्ष रजत भाकरी को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ होटल उद्योग से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर खेल भावना को बढ़ावा देता है। टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष अमूल्य कक्कड़ और उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता चार ग्रुप में विभाजित हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 3 अप्रैल को जेपी होटल और ग्रांड मर्क्यूर के बीच खेला जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन रुचिका माथुर ने किया। इस अवसर पर राजीव सक्सेना, अनुराग शर्मा, हरी सुकुमार, युवराज नेगी, संजय कालरा, रिचा बंसल, अमरेंद्र कर्ण, सिद्धार्थ कालरा, प्रदीप सिन्हा और गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें