फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चकबंदी के विरोध में भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने घेरी फतेहाबाद तहसील

Sun, 29 Mar 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो ABCD 5 तहसील फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार में चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में शनिवार को चकबंदी प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक न होने पर ग्रामीणों ने तहसील का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




गांव पारौली सिकरवार में पिछले तीन वर्षों से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को इस संबंध में अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ बैठक होनी थी, लेकिन अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज ग्रामीणों ने चकबंदी के विरोध में तहसील पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में हुई चकबंदी में कई लोगों के चक गलत तरीके से काट दिए गए, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इसे निरस्त कर नए सिरे से कराने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य दिलकश वर्मा ने बताया कि अधिकारियों के आने की सूचना थी, लेकिन मौके पर केवल लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ही पहुंचे। अधिकारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधान परशुराम, प्रधान छदामी लाल वर्मा, अतर सिंह, नत्थीलाल वर्मा, पीतम सिंह, रोशन लाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें