फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: लड्डू गोपाल के साथ पर्यटकों को ताजमहल में नहीं मिला प्रवेश, पश्चिमी गेट पर रोका

Mon, 29 Aug 2022 07:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल में प्रवेश को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया। सोमवार को जयपुर के पर्यटक को लड्डू गोपाल के साथ ताजमहल में प्रवेश नहीं दिया गया। पर्यटकों के दल हिंडोले में लड्डू गोपाल को लेकर ताजमहल देखने आया था। पश्चिमी गेट पर उन्हें रोक दिया गया।
विज्ञापन
लड्डू गोपाल को हिंडोले में लेकर आए थे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को ताजमहल में जयपुर के पर्यटकों का दल अपने साथ लड्डू गोपाल को लेकर पहुंचा। पश्चिमी गेट से ताजमहल में प्रवेश करने पर डीएफएमडी पर चेकिंग के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने लड्डू गोपाल केसाथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इस पर पर्यटक मायूस हो गए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक ताजमहल में धार्मिक वस्तुएं अंदर नहीं ले जाई जा सकतीं। पहले भी पर्यटकों को नियम विरुद्ध प्रवेश नहीं दिया गया था। 

विज्ञापन


मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में दर्शन के बाद सोमवार दोपहर बाद जयपुर के पर्यटक गौतम अपने परिवार के साथ हिंडोले में लड्डू गोपाल को लेकर पहुंचे। लड्डू गोपाल को सीआईएसएफ जवानों ने चेकिंग के दौरान बाहर रखकर आने को कहा। इस पर गौतम और उनका परिवार इससे मायूस हो गया। उन्हें बताया गया कि ताजमहल में धार्मिक प्रतीक चिन्ह, वस्तुएं प्रतिबंधित हैं। 

दुकान में रखे लड्डू गोपाल, तब मिला प्रवेश 

एएसआई की वेबसाइट पर यह सूची प्रदर्शित की गई है। इस पर गौतम और उनके परिजनों ने पश्चिमी गेट की दुकान में लड्डू गोपाल को रखा और ताज में प्रवेश किया। गौतम के मुताबिक लड्डू गोपाल उनके परिवार के सदस्य के तौर पर हैं और विमान से लेकर हर जगह उन्हें अब तक साथ ले गए। केवल ताजमहल पर उन्हें रोका गया है। 

विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों ने अनशन की दी चेतावनी

लड्डू गोपाल को ताज में प्रवेश न मिलने पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने सीआईएसएफ के जवानों और ताजमहल के अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने ताजमहल परिसर में अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। हिंदू महासभा अध्यक्ष संजय जाट ने कहा कि ताजमहल में प्रवेश के नियमों में मनमानी की जा रही है। यह अपमानजनक है। कहीं पर भी लड्डू गोपाल के आने-जाने पर रोक नहीं है। यह आस्था से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें