फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: मुफ्त में करिए 19 नवंबर को ताज का दीदार, सभी स्मारकों में पर्यटकों को मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Wed, 13 Nov 2024 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

पर्यटकों के लिए खुशखबर है। 19 नवंबर को ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश किया जा सकेगा। विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर 19 नवंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश के सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश की सुविधा दी है। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

World Heritage Week: विश्व धरोहर सप्ताह 19 नवंबर को शुरू होगा। यह 25 नवंबर तक विभिन्न स्मारकों में मनाया जाएगा। 19 नवंबर को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। ताजमहल में केवल प्रवेश नि:शुल्क है। मुख्य गुंबद पर लगने वाले 200 रुपये के अतिरिक्त टिकट की छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


 

अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि पहली बार सोरों जी के सीताराम मंदिर से विश्व धरोहर सप्ताह के कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। यहां पर गुप्त काल से लेकर अब तक देशभर के विभिन्न स्मारकों, भवनों और इमारतों में रामायण से जुड़े प्रसंगों के अंकन की फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसी के साथ सोरों जी के सीताराम मंदिर पर पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए जनसुविधा केंद्र का लोकार्पण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: 'ये फैमिली घर है' पॉश एरिया और आलीशान कोठी...अंदर ऐसे हाल में मिले नाबालिग लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस
 
विज्ञापन

अतरंजी खेड़ा में होगा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि विश्व धरोहर के समापन पर 25 नवंबर को अतरंजी खेड़ा में कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें रामायण से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह पहला मौका है, जब विश्व धरोहर सप्ताह की शुरुआत किसी विश्व धरोहर की जगह संरक्षित स्मारक से की जाएगी। धरोहर सप्ताह के अन्य दिनों में स्कूली बच्चों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -  UP: अभिनेत्री सांसद कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस बयान में फंसी...कोर्ट ने जारी किया नोटिस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें