फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में बड़ा हादसा : इंडियन ऑयल रिफाइनरी में आग लगने के बाद जोरदार धमाका, 12 कर्मचारी झुलसे; चार गंभीर

Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

रिफाइनरी में शट डाउन के दौरान खराब उपकरणों को रिपेयर कर टेस्टिंग की जा रही है। इसी प्रक्रिया में रिफाइनरी के एबीयू प्लांट में कार्य चल रहा था तभी अचानक फर्निश पाइप लाइन हीट होने के चलते फट गई। 
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 12 लोग घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मथुरा में रिफाइनरी से आग की लपटें उठने के बाद जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई। उन्होंने बताया कि आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं क्योंकि आग ने रिफाइनरी को अपनी चपेट में ले लिया था। सूत्रों ने बताया कि यह शक्तिशाली विस्फोट रात करीब 8.30 बजे हुआ जब मुख्य संयंत्र को डेढ़ महीने की बंदी के बाद फिर से शुरू किया जा रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मथुरा टाउनशिप थाना रिफाइनरी क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के प्लांट के अंदर टेस्टिंग के दौरान एबीयू प्लांट में अचानक आग लग गई। 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे की वजह फर्निश लाइन हीट होना बताया जा रहा है। झुलसे लोगों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उपचार के लिए इन्हें सिटी हॉस्पिटल एवं दिल्ली मेट्रो भेज दिया है।

विज्ञापन

रिफाइनरी में शट डाउन के दौरान खराब उपकरणों को रिपेयर कर टेस्टिंग की जा रही है। इसी प्रक्रिया में रिफाइनरी के ए बीयू प्लांट में कार्य चल रहा था तभी अचानक फर्निश पाइप लाइन हीट होने के चलते फट गई। इस दौरान वहां कार्य कर रहे कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। हादसे में दस लोग घायल होने की खबर है इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रिफाइनरी प्रशासन ने गंभीर रूप से झुलसे हरिशंकर, इरफान, अजय शर्मा, राजीव कुमार को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां उनकी गंभीर हालत होने के चलते चिकित्सकों ने दिल्ली स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रिफाइनरी प्रशासन या जिला अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिफाइनरी पुलिस स्टेशन इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

सिटी हॉस्पिटल के डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि जले हुए 4 मरीजों को रिफाइनरी से लाया गया था। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है। वे 40-50% जले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें