फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शीशमहल पार्क से दूरबीन से ताज और किला निहार रहे सैलानी

विज्ञापन
दूरबीन से देखते सैलानी
विज्ञापन
आगरा। संगमरमरी शाहकार ताजमहल और आगरा किला को दूरबीन के जरिए शीशमहल पार्क से सैलानी निहार रहे हैं। हरियाली के बीच दूरबीन से ताजमहल की खूबसूरती निहारने का रोमांच पर्यटकों को पसंद आ रहा है। उद्यान विभाग ने 20 नवंबर से दूरबीन से ताज और किला देखने की सुविधा शुरू की थी। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटक अजय अग्रवाल, भगतसिंह तेवतिया, राहुल सिंह, विजय सिंह, मोहित शर्मा, वंदना अग्रवाल, प्रीति फौजदार ने बताया कि दूरबीन से ताजमहल, आगरा किला, महताब बाग, ग्यारह सीढ़ी और यमुना नदी का नजारा देखना अलग ही अनुभव दे रहा हे। स्थानीय गाइडों का कहना है कि दूरबीन की सुविधा से पर्यटन अनुभव का दायरा और भी विस्तृत होगा। संचालक अंकुश शर्मा ने बताया कि उद्यान विभाग ने इसे चीन से आयात कर मंगवाया है। पर्यटकों के लिए यह सुविधा शुरू हो चुकी है। शीश महल पार्क में 8 वर्ष से कम और 60 साल से अधिक के पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। अन्य लोगों के लिए 50 रुपये का टिकट लगेगा। पार्क में आने वाले लोगों के लिए नि:शुल्क वाई-फाई की सुविधा भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें