फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सिक्किम से सैलानियों ने संकिसा में जुटाई जानकारी

Wed, 12 Nov 2025 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 21 सिक्किम के लोगों को चीवर दान करते वाईबीएस सेंटर के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
भोगांव। जसराजपुर में सिक्किम से सैलानियों का एक दल संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल के भ्रमण के लिए आया। दल के सदस्य संकिसा की ऐतिहासिक, संस्कृति और आध्यात्मिक महत्व को समझने के लिए के लिए मंगलवार को वाईबीएस सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन

सैलानियाें ने जसराजपुर में गज स्तंभ की पूजा और परिक्रमा की। दल ने जसराजपुर स्थित कंबोडियन मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध की स्तुति की। वाईबीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश बौद्ध ने अतिथियों को चीवर दान कर सम्मानित किया। दल का नेतृत्व कर रहे लामा डुरपला ढुगढुरप ने कहा कि भगवान तथागत गौतम बुद्ध संकिसा में पधारे थे। दल ने सुरेश बौद्ध के साथ पुस्तकालय में भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन किया। दल ने वाईबीएस सेंटर में चल रहे औषधालय में पहुंचकर एक्युपंचर पद्धति को बढ़ावा देने की बात कही। लामा मिगमा चम्पा ने लोगों को बौद्ध धर्म के बारे में समझाकर रहन सहन के बारे में जानकारी ली। रविका पक्रिन, लक्ष्मी तमांग, लामू तमांग, आलोक दीप, संदीप कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें