फोटो 35 अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
भोगांव। नेशनल महाविद्यालय के मैदान पर मंगलवार को अंतर महाविद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की दस टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में सेंट जोंस कॉलेज आगरा एवं नेशनल महाविद्यालय की टीम पहुंची। बुधवार को दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
मंगलवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य एस के निमेष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला छलेसर कैंपस एवं बीएसए कॉलेज मथुरा के बीच हुआ। बीएसए कॉलेज ने जीत हासिल की। दूसरा मैच सेंट जोंस कॉलेज तथा एसआर एजुकेशन फिरोजाबाद के मध्य हुआ। सेंट जॉस कॉलेज विजयी रहा। तीसरा मैच आरबीएस कॉलेज आगरा एवं सीएल जैन कॉलेज फिरोजाबाद के मध्य खेला गया। आरबीएस कॉलेज विजयी रहा।
पहला सेमीफाइनल मैच आरबीएस कॉलेज आगरा एवं नेशनल महाविद्यालय भोगांव के मध्य खेला गया। नेशनल महाविद्यालय ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल सेंट जॉस कॉलेज तथा बीएसए कॉलेज मथुरा के मध्य खेला गया। सेंट जॉस कॉलेज विजयी रहा। क्रीड़ा अधिकारी प्रो रनवीर सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबला बुधवार को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। रेफरी की भूमिका पंकज राठौर, हेमंत कुमार एवं रनवीर सिंह ने निभाई। डॉ एमके आंनद, धर्मेंद्र भदौरिया, डॉ अवधेश कुमार, डॉ कौशलेंद्र दीक्षित, डॉँ आशुतोष, डॉ आदित्य गुप्ता, डॉ वंदना सक्सेना, डाॅ कीर्ति गुप्ता मौजूद रहे।