फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: रेड प्लेटफॉर्म से नहीं हुआ ताज का दीदार, डायना सीट पर फोटो के लिए करना पड़ा घंटों इंतजार

Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कोहरे के चलते ताजमहल में पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण कई पर्यटक निराश होकर बिना फोटो खिंचवाए ही लौट गए।
विज्ञापन
ताजमहल पर छाई धुंध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के मौसम में रविवार को घने कोहरे ने ताजमहल देखने आए देशी-विदेशी पर्यटकों की उम्मीदों को धुंधला कर दिया। सुबह के समय ताजमहल परिसर में कोहरे की घनी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात ऐसे रहे कि विश्वविख्यात स्मारक ताजमहल रेड प्लेटफॉर्म से दिखाई ही नहीं दिया।
विज्ञापन


सुबह-सुबह ताजमहल पहुंचने वाले पर्यटक कोहरे के छंटने का इंतजार करते नजर आए। रेड प्लेटफॉर्म से ताज का दीदार न हो पाने के बाद कई पर्यटक डायना सीट की ओर पहुंचे, जहां से ताजमहल की खूबसूरत तस्वीरें खींची जाती हैं। हालांकि, वहां भी कोहरे के कारण ताजमहल साफ नजर नहीं आया। मजबूरन पर्यटकों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

हरियाणा के पलवल से आए भगत सिंह तेवतिया, रोहित तेवतिया, देवेंद्र लवानियां और रूपेश सिंह ने बताया कि वह शनिवार शाम को ही आगरा आ गए थे। सोचा था कि सुबह जल्दी ताज का दीदार करेंगे। कोहरे की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया। लेकिन मजा बहुत आया। 
विज्ञापन


बस मलाल रहेगा कि ताजमहल के साथ पूरी यादें नहीं सजों पाए। फिर कभी आगरा आएंगे तो ताज के साथ फोटो लेंगे। उन्होंने कहा कि कोहरे के चलते रविवार का दिन ताजमहल देखने आए पर्यटकों के लिए यादगार तो रहा, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नहीं।

कोहरे के कारण सुरक्षाकर्मियों और गाइडों को भी पर्यटकों को समझाने में मशक्कत करनी पड़ी। कई पर्यटक निराश होकर बिना फोटो खिंचवाए ही लौट गए, जबकि कुछ ने धैर्य बनाए रखा और दृश्यता बेहतर होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें