फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-मथुरा में नया साल मनाने आए हजारों पर्यटक नहीं पहुंच पा रहे घर

Wed, 03 Jan 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा/मथुरा
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा और मथुरा में नया साल मनाने पहुंचे हजारों यात्री फंस गए हैं। किसी की ट्रेन 15 घंटा लेट रही तो किसी की रद्द हो गई है। मथुरा जंक्शन पर एक हजार से भी ज्यादा पैसेंजर ट्रेनों के इंतजार में सोमवार की रात से बैठे दिखे। वहीं आगरा में भी रेल यात्रियों को घंटों रेलवे स्टेशन पर गुजारने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर भारत में जारी घने कोहरे का कहर आगरा और मथुरा में पर्यटकों को झेलना पड़ रहा है। कोहरे के कारण आगरा आने और जाने वाली ट्रेन 17 घंटे तक देरी से चल रही हैं। कई ट्रेनें तो एक दिन बाद आगरा आईं। 

गतिमान, शताब्दी जैसी ट्रेनें भी तीन घंटे देरी से चलीं, इससे रेल यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई।  मंगलवार को घने कोहरे में रेंगते हुए 12716 सचखंड एक्सप्रेस 17 घंटे, जबलपुर- नई दिल्ली 14 घंटे, मरुधर एक्सप्रेस 14 घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस 15 घंटे देरी से आगरा आईं। 
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
सबसे ज्यादा दिक्कत उन रेल यात्रियों को हुई, जिन्होंने लंबी दूरी की इन ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया हुआ था। क्रिसमस से नए साल की छुट्टियों में आए लोगों को आने-जाने में स्टेशन पर घंटों गुजारने पड़े, इससे आगरा छावनी, आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म और वेटिंग रूम में भीड़ रही। 

मथुरा में सड़क मार्ग से लेकर रेल मार्ग तक सब प्रभावित हो रहा है। एक्सप्रेसवे और हाईवे पर भी वाहन निकल नहीं पा रहे हैं। सोमवार की रात को तो एक्सप्रेसवे और हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। रेल मार्ग भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। 

भगवान कृष्ण के साथ नया साल मनाने पहुंचे लोग अपने घरों को नहीं जा पा रहे हैं। जंक्शन पर तो हजारों की भीड़ है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, और के सबसे ज्यादा लोग हैं। अधिकांश के रिजर्वेशन हैं।  

ये ट्रेन रहीं लेट

मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से झांसी रूट पर चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 12 घंटे, ताज एक्सप्रेस नौ घंटे, तमिलनाडु एक्सप्रेस 8.30 घंटे, नांदेड एक्सप्रेस 7.30 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 4.50 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 3.50 घंटे, गोवा एक्सप्रेस 3.30 घंटे, पंजाब मेल 2.45 घंटे, मिलेनियम एक्सप्रेस 1.45 घंटे देरी से आगरा पहुंची। गतिमान एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2.20 घंटे देरी से आगरा पहुंची, जबकि शताब्दी एक्सप्रेस 1.50 घंटे देरी से छावनी स्टेशन आई। 

झांसी से होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में जबलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 14 घंटे, सचखंड एक्सप्रेस 10 घंटे, संपर्क क्रांति आठ घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस और मंगला एक्सप्रेस आठ घंटे, शान ए भोपाल एक्सप्रेस चार घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस चार घंटे, कर्नाटका 2.35 घंटे, केरला एक्सप्रेस दो घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1.40, मदुरई-देहरादून एक्सप्रेस 1.30 घंटे देरी से आगरा पहुंचीं। 

शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से रात 12:30 बजे पहुंची। आगरा फोर्ट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में मरुधर एक्सप्रेस 14 घंटे, हावड़ा एक्सप्रेस 12.30 घंटे, सियालदाह एक्सप्रेस 15 घंटे, अवध एक्सप्रेस छह घंटे, ओखा- गोरखपुर एक्सप्रेस दो घंटे और अजमेर इंटरसिटी 2.30 घंटे देरी से आई। 
विज्ञापन

तय समय पर आई जयपुर-आगरा उड़ान

सोमवार को कोहरे के कारण निरस्त हो गई जयपुर-आगरा उड़ान तय समय पर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर उतरी। एलायंस एयर की उड़ान संख्या एआई-9688 और एआई-9687 से क्रमश: 47 यात्री जयपुर गए और 36 आगरा आए। मंगलवार को एटीआर-48 विमान में यात्रियों की अच्छी बुकिंग रही। कोहरे के कारण दो दिन इस विमान सेवा में व्यवधान रहा है, लेकिन करीब 25 दिनों में जयपुर-आगरा उड़ान पूरी तरह से फुल रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें