एटा के मारहरा में साइकिल से बाजार करने आई दो सगी बहनों में से एक बहन को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव को रखकर मारहरा-रतिभानपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
एटा के मारहरा में गांव मोहन सती निवासी निकिता (13) पुत्री रामकिशोर अपनी बहन के साथ मंगलवार को कस्बा मारहरा में घरेलू सामान खरीदने आई थी। लौटते समय हनुमान चौक के निकट पिदौरा अड्डा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने निकिता को रौंद दिया।
हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर देरी से पहुंची। पुलिस की लापरवाही से लोगों में आक्रोश फैल गया।