फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज में प्यासे पर्यटक, गंदगी के अंबार

Fri, 13 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताज - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 ताजमहल के दीदार के लिए गुरुवार को आए पर्यटकों को ताज के मुख्य गुंबद पर गंदगी के अंबार मिले, वहीं आरओ प्लांट बंद होने से उन्हें प्यासा रहना पड़ा। निजी कंपनी के सफाईकर्मियों और आरओ प्लांट कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते गुरुवार को पर्यटकों को गंदगी मिली।
विज्ञापन

ताजमहल में गुरुवार सुबह पहुंचे पर्यटक उस समय हतप्रभ रह गए, जब उन्हें मेहमानखाने और मस्जिद की ओर उपयोग किए गए शू कवर जगह जगह पड़े मिले। मुख्य गुंबद से लेकर रेड स्टोन प्लेटफार्म तक गंदगी के अंबार लगे थे और डस्टबिन पूरी तरह से भरे हुए रखे मिले। ताज में सफाई के लिए आउससोर्सिंग की गई निजी कंपनी के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल कर दी, जिससे ताज में गंदगी शाम तक बनी रही। यही हाल आरओ प्लांट का रहा। खराब हुए आरओ प्लांट से पानी न मिलने के कारण ताज में पूरे दिन पेयजल संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें