फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मददगार पुलिस: कनाडा से आई पर्यटक का गुम हो गया था पर्स, सीसीटीवी कैमरों से चालक को खोजा; लौटाया सारा सामान

Sat, 16 Mar 2024 07:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

कनाडा से आई महिला पर्यटक का पर्स और सामान 15 दिन पहले ऑटो में रह गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से चालक को खोज निकाला। पर्यटक का सामान बरादम करने के बाद उसे वापस किया। सामान मिलने से महिला पर्यटक काफी खुश नजर आई।
विज्ञापन
महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की महिला पर्यटक के लिए आगरा पुलिस मददगार बन गई। 15 दिन बाद ऑटो में छूटा पर्स और सामान ढूंढ कर वापस दे दिया। इससे पर्यटक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्हें सामान वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। पुलिस ने दिल्ली से उन्हें बुलाया। सामान सौंपा तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


कनाडा की दीपिका 2 मार्च को आगरा आई थीं। उन्होंने थाना सदर की कैंट चौकी पर पुलिस को सूचना दी। बताया कि एक मार्च को वाटरवर्क्स से ऑटो में बैठी थीं। 5 साल की बेटी भी साथ थी। उतरते समय पर्स छूट गया। उसमें बेटी का पासपोर्ट, वीजा, आईपॉड, चेक बुक सहित अन्य सामान रखा था। ऑटो सीसीटीवी कैमरे में आया, मगर नंबर स्पष्ट नहीं था।

पुलिस ने वाटरवर्क्स चौराहे के पास कैमरे देखे। 200 से अधिक चालकों से बात की। ऑटो चालक मिल गया। मगर, उसने घटना वाले दिन ऑटो नहीं चलाया था। उसे दूसरा चालक ले गया था। पुलिस ने मालिक के बारे में पता कर बुलाया। वह चालक की मदद से पर्स लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें