आगरा में ताजमहल देखने आए महाराष्ट्र के लातूर के पर्यटक नोबादे रमेश गुणवंतराव (49) रॉयल गेट के पास दोपहर में अचानक गिर पड़े। डिस्पेंसरी से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होने की आशंका जताई है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया, इस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया।