फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2025: 10वीं में बेटियों ने लहरा दिया परचम, 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ नंदिनी यादव बनीं जिला टॉपर

Wed, 14 May 2025 01:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 सीबीएसई 10वीं के परिणाम में बेटों को पीछे छोड़ बेटियां आगे रहीं। जिले में टॉप तीन स्थानों पर बेटियों का ही कब्जा रहा। छात्रा नंदिनी यादव ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया।
 
विज्ञापन
मथुरा। खुशी मनाते अमरनाथ विद्या आश्रम के छात्र-छात्राएं।  - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई 10वीं के परिणाम में बेटियों ने परचम लहरा दिया। जिले में टॉप तीन स्थानों पर बेटियों का ही कब्जा रहा। दिल्ली पब्लिक स्कूल रिफाइनरी नगर की छात्रा नंदिनी यादव ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया।
विज्ञापन

 

वहीं दिल्ली पब्लिक स्कूल रिफाइनरी नगर की ही छात्रा यक्षा सोनी ने 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा की छात्रा आकृति अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।

 

10वीं के परीक्षा परिणाम ने एक बार फिर बेटियों की मेधा का परचम बुलंद कर दिया। मंगलवार को दोपहर बाद जैसे ही परिणाम जारी हुआ तो छात्र-छात्राएं अपना प्रदर्शन जानने के लिए बेताब नजर आए। कुछ छात्र-छात्राओं ने जहां घर पर बैठकर ही ऑनलाइन परीक्षा परिणाम चेक किया तो वहीं स्कूलों में भी छात्र पहुंचे। स्कूलों में भी पहले से ही परीक्षा परिणाम को लेकर तैयारी की गई थी। कहीं मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई तो कहीं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।

 
विज्ञापन

98 प्रतिशत के करीब रहा परीक्षा परिणाम
सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि इस बार 10वीं िे 126 विद्यालयों में कुल 10121 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा परिणाम करीब 98 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें