फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज के गेट पर 'भारत माता की जय' बोलने पर सुरक्षाकर्मी ने पकड़े पर्यटक दंपती, चेतावनी देकर छोड़ा

Mon, 29 May 2023 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल में भारत माता की जय बोलने पर सुरक्षाकर्मी ने महाराष्ट्र से आए पर्यटक दंपती को पकड़ लिया। इसके बाद लिखित कबूलनामा लेने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया। 
 
विज्ञापन
ताजमहल के दीदार को पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से आए पर्यटक दंपती ने अपने बच्चे के साथ ताजमहल के रोयल गेट में प्रवेश करते समय भारत माता की जय के नारे लगाए। सुरक्षाकर्मी ने उन्हें पकड़ लिया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) अधिकारियों के सामने पेश किया गया। घटना के बारे में उनसे लिखित कबूलनामा लिया गया। दंपती को चेतावनी देकर छोड़ा गया। हालांकि वीडियो या फोटो वायरल होने पर दंपती के खिलाफ केस दर्ज हो सकता है।

विज्ञापन

ये है मामला

ताजमहल में नारे लगाना और किसी तरह का प्रचार करना प्रतिबंधित है। रविवार दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र से दंपती अपने 10 साल के बच्चे के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। रॉयल गेट से प्रवेश करते समय जैसे ही बच्चे की नजर सामने ताजमहल पर गई, वह जोर से चिल्लाया। भारत माता की जय..., दंपती ने भी बच्चे के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए। पास खड़े सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षाकर्मी दंपती को एएसआई अधिकारियों के पास ले गए। जहां उनसे एएसआई ने घटना के बारे में लिखित स्वीकरोक्ति (कबूलनामा) लिया।

ये भी पढ़ें - Agra: बंद बोरे में मिली लाश किसकी?, शोरूम के कैरी बैग से सुराग तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चेतावनी देकर छोड़ा गया

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि दंपती के नारे लगाने की शिकायत आई है। कोई वीडियो या फोटो सामने नहीं आया। चेतावनी देकर पर्यटक को छोड़ दिया है। यदि कोई वीडियो या फोटो वायरल होगा तो उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। दंपती का नाम, पता व अन्य जानकारी दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें - Animal communication: पालतू जानवरों के मन की बात समझती हैं पारुल, नाम से जान लेती हैं हाल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें