दिल्ली से बिहार जा रही टूरिस्ट बस में एत्मादपुर के कुबेरपुर के पास आग लग गई। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को किनारे रोक लिया। बस के पिछले हिस्से में आग लगी देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वे तत्काल ही बस से सुरक्षित निकलकर भाग निकले।
आगरा के थाना एत्मादपुर के कुबेरपुर अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन यात्रियों को नीचे उतारा गया। बस में रखा सामान जल गया है। टूरिस्ट बस दिल्ली से बिहार जा रही थी।
विज्ञापन
दिल्ली से बिहार 45 यात्रियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस में सुबह नौ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण इंजन का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है। अचानक बस में आग लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने बस को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल दिया। तत्काल ही पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी गई।