फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सट्टा लगाने से रोका तो पत्नी को लगा दिया करंट, आए दिन ससुराली करते उत्पीड़न; बेचने का बना रहे प्लान

Thu, 19 Oct 2023 07:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में सट्टा लगाने से रोका तो पत्नी को करंट लगा दिया। ससुराल वाले आए दिन प्रताड़ित करते हैं। बेचने का भी प्लान बना रहे हैं। 
विज्ञापन
woman crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां घर पर सट्टा लगाने से रोकने पर पति ने ससुराल के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे करंट लगा दिया। दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी ना होने पर अनजान युवक के साथ बेचने का सौदा कर दिया। साथ नहीं जाने पर कई दिनों तक खाना नहीं दिया। पीड़िता की इन शिकायतों पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो साल पहले बोदला क्षेत्र के अमरपुरा निवासी सचिन के साथ हुई थी। कुछ दिनों बाद पता चला कि ससुराल वाले घर पर सट्टा लगाते हैं। दिन-रात लोगों का जमावड़ा रहता है। उसने विरोध किया तो पति ने अन्य परिजन के साथ मिलकर करंट लगा दिया। इसके बाद दहेज की मांग करते हुए उत्पीड़न करने लगे। 

यह भी पढ़ेंः- UP: एक बोरी अनाज चुराने पर तालिबानी सजा, युवक को पेड़ से बांधकर बरसाए लात-घूंसे और थप्पड़; वीडियो भी बनाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पति 15 सितंबर को रात 9 बजे उसे गांव के बाहर छोड़कर आ गया। 18 को समाज के लोगों ने समझौता कराने की कोशिश की तो दो लाख रुपये और मोटर साइकिल मांगी गई। विरोध करने पर ससुराल वालों ने पीड़िता को वहीं पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें