सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार को जब दुकानदारों से सब्जियों की बढ़ती महंगाई का कारण पूछा तो विक्रेताओं ने बताया कि जिले के आसपास क्षेत्र में पैदा होने वाली सब्जी बारिश में पूरी तरह बर्बाद हो गई। ऐसे में अब मध्यप्रदेश, बेंगलुरु, पुष्कर और राजस्थान से सब्जियां मंगाई जा रही हैं। महंगाई की यह मार आगे कितना सताएगी यह तो आने वाले समय तय करेगा। हालांकि, सब्जी व्यापारी अगले तीन माह में स्थिति बेहतर होने की उम्मीद लगा रहे हैं।
महंगाई की मार से महिलाओं को अपनी घरेलू बजट से किचन संभालने में कई आवश्यकताओं की कटौती करनी पड़ रही है। होली गेट सब्जी मंडी में व्यापारी बिट्टू कुमार ने बताया कि हरी सब्जियों की कीमतों में वृद्धि होने के कारण बाजार में भी मंदी छाई है। सब्जी दुकानदार अमरदीन ने कहा कि वर्तमान समय में 60 प्रतिशत हरी सब्जियां मध्य प्रदेश के अलावा अन्य जगह से आ रही हैं।