महुवन टोल प्लाजा
कार, जीप, वैन का एक ओर से 105 रुपये, दोनों ओर से 155 रुपये और महीने में 3495 रुपये लगेंगे। एलसीवी, एलजीपी और मिनी बस श्रेणी के एक तरफ के 170 रुपये, दोनों तरफ से 255 रुपये और महीने में 5645 रुपये देने होंगे। बस-ट्रक दो एक्सल से एक तरफ के 355 रुपये, दोनों ओर के 530 रुपये, महीने में 11,825 रुपये और एचसीएम, ईएमवी, एमएवी श्रेणी के तीन से छह एक्सल वाहन के एक ओर से 555 रुपये और दोनों ओर से 835 रुपये, महीने में 18,540 रुपये देने होंगे। ओवरसाइज वाहन सात एक्सल से एक तरफ के 675 और दोनों ओर से 1015 और महीने में 22570 रुपये लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: बच्चों की लंबाई यदि कम है तो...तुरंत छुड़वा दें ये चीजें, चिकित्सक ने बताया क्यों हो रहे बौनेपन का शिकार
करमन टोल प्लाजा
कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों को एक ओर से 95 रुपये और दोनों ओर से 145 रुपये, महीने में 3,200 रुपये देने होंगे। हल्के व्यावसायिक वाहन, मिनी बस के एक ओर से 155 रुपये, दोनों ओर से 235 रुपये और महीने के 5170 रुपये लगेंगे। बस, ट्रक दो एक्सल वाहनों का एक ओर से 325 रुपये, दोनों तरफ से 485 और महीने का 10,830 रुपये शुल्क लगेगा। भारी व्यावसायिक वाहन, चार से छह एक्सल वाहनों का एक ओर से 510 रुपये और दोनों ओर से 765 रुपये और महीने में 16,985 रुपये शुल्क्ल गेगा। ओवरसाइज वाहन और सात से अधिक एक्सल वाहनों को एक ओ से 620 रुपये, दोनों ओर से 930 रुपये और 20680 रुपये महीने में देने होंगे।
ये भी पढ़ें - Agra: चंबल नदी के मध्य प्रदेश सीमा में मरा मिला मगरमच्छ, जांच में जुटी वन विभाग की टीमें