फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज बनेंगे ट्रांसपोर्टर हत्याकांड का सुराग

Tue, 19 May 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर हत्या मामले में फतेहपुर सीकरी के कोरई टोल के सीसीटीवी फुटेज महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकते हैं। थाना शाहगंज पुलिस ने टोल प्लाजा से तीन अप्रैल रात की सीसीटीवी फुटेज का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर असगर अली का शव चार अप्रैल की सुबह मल्ल का चबूतरा क्षेत्र में मिला था। सीसीटीवी में कार से टक्कर मारकर हत्या की पुष्टि हुई थी। परिजन के साक्ष्य उपलब्ध कराने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने रवि यादव और कामरान वारसी को आरोपी बनाया है। रवि यादव की तलाश के दौरान पुलिस को लीड मिली है कि हत्याकांड में शामिल कार फतेहपुर सीकरी के कौरई टोल से गई थी।

पुलिस ने टोल प्लाजा प्रबंधक से सीसीटीवी का रिकॉर्ड मांगा है। टोल पर लगे सीसीटीवी पर रिकॉर्ड दो माह तक सुरक्षित रहता है। पुलिस का मानना है कि कार टोल से निकली है, तो उसमें बैठे लोगों के चेहरे साफ हो जाएंगे। पुलिस का कहना है कि कार में जो भी लोग होंगे, वह सभी हत्या के आरोपी माने जाएंगे। रवि यादव के पकड़े जाने से साजिशकर्ताओं की आसानी से पहचान हो सकेगी। इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


पत्नी ने जताया रवि की जान का खतरा
हत्याकांड के आरोपी रवि यादव की पत्नी ने पति की जान का खतरा बताया है। उनका कहना है कि पति ने कोई घटना नहीं की है। उन्हें फंसाया जा रहा है। हत्याकांड के साजिशकर्ता कोई भी कदम उठा सकते हैं। ऑडियो वायरल होने के बाद पति की दुश्मनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें